कृषि मंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम में बैतूल के कृषक राजकुमार सिरोरिया को दिया कृषक फेलो सम्मान

कृषि मंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम में बैतूल के कृषक राजकुमार सिरोरिया को दिया कृषक फेलो सम्मान
राकेश मौर्य
बैतूल
जिले के युवा आदिवासी कृषक शाहपुर ब्लॉक के राजकुमार सिरोरिया को जिले में कृषि के क्षेत्र में किए गए नवोन्मेषी कार्य के लिए कृषक फेलो सम्मान दिया गया।
सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह और 10,000 की नकद राशि प्रदान की गई। इस युवा कृषक ने संरक्षित खेती में सब्जी उत्पादन एफपीओ का गठन कर आदिवासी किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त करने में सहयोग किया। उनके इस कार्य के लिए उन्हें शुक्रवार को जवाहरलाल कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा 58 वे स्थापना  दिवस के अवसर पर वर्चुअल रूप से आयोजित किए गए कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र बेतूल में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल, जवाहरलाल कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पी के बिसेन भी उपस्थित थे।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विद्यालय के कार्यों की प्रशंसा की एवं इनसे देश व प्रदेश के कृषक समुदायों की आय में वृद्धि योग्य व्यक्ति की डिजिटल कृषि एवं नई शिक्षा नीति को बढ़ावा देने की बात उन्होंने कही और आज 2021 का विमोचन भी किया। श्री कमल पटेल ने मध्य प्रदेश को गेहूं और चने के उत्पादन को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए इसका श्रेय वैज्ञानिकों और कृषि अधिकारियों को दिया। मध्य प्रदेश को जैविक खाद मध्य प्रदेश का मॉडल क्षेत्र बनाने की बात कही। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ पी के बिसेन कुलपति जवाहरलाल कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया और विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय के द्वारा शिक्षा अनुसंधान विस्तार के कार्यों में विश्वविद्यालय देश में अग्रणी है।
 बैतूल कृषि विज्ञान केंद्र में इस समारोह के मौके पर महिला और पुरुष कृषक एवं कृषि वैज्ञानिक शामिल रहे।
बैतूल कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक केंद्र प्रमुख डॉक्टर  वीके वर्मा द्वारा राजकुमार सिरोरिया को कृषक फेलो सम्मान दिया गया।